कोरबा । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला परिवहन विभाग कोरबा की ओर से जिलेवासियों को 15 August की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। विभाग द्वारा जारी शुभकामना संदेश में देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया गया है
जारी संदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने और उन्हें निभाने का अवसर भी है। जिला परिवहन विभाग ने नागरिकों से सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

विभाग ने संदेश में कहा कि “आइए, हम सब मिलकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्पित हों तथा सुरक्षित परिवहन व्यवस्था में अपना योगदान दें।” साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, संयमित गति से वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी इस संदेश में “सुरक्षित यात्रा – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी” का संकल्प दोहराते हुए विभाग ने नागरिकों को जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने का आग्रह किया है।
जिला परिवहन विभाग कोरबा ने सभी नागरिकों, वाहन चालकों, परिवहन कर्मियों एवं यात्रियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

No Comment! Be the first one.