कोरबा। नगर पालिका निगम के पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ नरेंद्र देवांगन ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

जारी शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। यह दिन हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने देश को और अधिक शक्तिशाली, समृद्ध, स्वस्थ और स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। समाज में भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना ही सच्ची देशसेवा है।
नरेंद्र देवांगन ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

No Comment! Be the first one.