citybulletin.in
November 3, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
citybulletin.in
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
2M
420K
City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
EntertainmentLifestyleNewsकोरबाखास खबरछत्तीसगढ़धर्मबिजनेसमनोरंजनराजनीति

जिला फटाका संघ के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत

City Bulletin
October 28, 2026 2 Mins Read
219 Views

कोरबा। दीपावली पर्व को लेकर कोरबा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला फटाका संघ, कोरबा द्वारा इंदिरा स्टेडियम, टीपी नगर में शासन के नियमों के अनुरूप अस्थायी पटाखा बाजार का संचालन किया जाएगा। इसी सिलसिले में जिला फटाका संघ की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उद्योग मंत्री ने व्यापारियों को दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि हर वर्ष टीपी नगर में पटाखा व्यापारियों द्वारा बाजार का संचालन किया जाता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी व्यापारी सफलतापूर्वक अपना कारोबार संचालित करें और दीपावली का पर्व सभी के जीवन में नई रोशनी, सुख और खुशियां लेकर आए।

उन्होंने कहा कि दीपावली असत्य पर सत्य की विजय और खुशियों का पर्व है। सभी लोग आतिशबाजी कर त्योहार का आनंद लें, लेकिन इस दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी स्थिति में सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें। उद्योग मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला फटाका संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा की सराहना करते हुए पटाखा बाजार के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

महापौर ने की सुख-समृद्धि की कामना

महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटे थे, जिसकी खुशी में लोगों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। आज भी देशभर में लोग दीप जलाकर, मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर दीपावली मनाते हैं।

उन्होंने कामना की कि इस वर्ष की दीपावली सभी शहरवासियों के जीवन में नई खुशियां, सुख-समृद्धि और उन्नति लेकर आए। साथ ही उन्होंने पटाखा व्यापारियों की तरक्की और सफल कारोबार की कामना की।

संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला फटाका संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, अमृतलाल गुप्ता, शत्रुघ्न, ए. फारूक मेमन, नरेश जगवानी, रामकेश विश्वकर्मा, सचिव पवन विश्वकर्मा, अमीन मेमन, उपाध्यक्ष सुमित पाहुजा एवं राजेश ठाकुर, सहसचिव महेश चंद्र, उत्तम, मयूर विश्वकर्मा, मोनू आदिले, अभिमन्यु राठौर, दविंदर सिंह गांधी, पप्पू तिवारी, विजय सिंह, प्रज्वल ठाकुर, आशीष बंजारे, राजू जोगी और गणेश पटेल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Article

Follow Me Written By

City Bulletin

Other Articles

Previous

कोरबा में मिशन वरुण का एक्शन तेज! तुलसीनगर में 6 टुल्लू पंप जब्त, अवैध नल कनेक्शनों पर भी गिरेगी गाज

Next

खबर का असर: कचरे के ऊपर स्वच्छता दीदियों को बैठाकर ले जाने पर निगम सख्त, DSPM के मुख्य अभियंता को नोटिस

Next
October 28, 2026

खबर का असर: कचरे के ऊपर स्वच्छता दीदियों को बैठाकर ले जाने पर निगम सख्त, DSPM के मुख्य अभियंता को नोटिस

Previous
October 27, 2026

कोरबा में मिशन वरुण का एक्शन तेज! तुलसीनगर में 6 टुल्लू पंप जब्त, अवैध नल कनेक्शनों पर भी गिरेगी गाज

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Posts

    Fitness
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    City Bulletin
    November 3, 2026
    News
    ASP -DSP ट्रांसफर: राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, रामगोपाल करियारे कोरबा पहुंचे, नीतीश कुमार ठाकुर बेमेतरा गए, देखिए लिस्ट…
    City Bulletin
    October 31, 2026
    Fitness
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    City Bulletin
    October 29, 2026
    Agriculture
    खबर का असर: कचरे के ऊपर स्वच्छता दीदियों को बैठाकर ले जाने पर निगम सख्त, DSPM के मुख्य अभियंता को नोटिस
    City Bulletin
    October 28, 2026
    citybulletin.in

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus.

    © 2022

    Contact Us
    Business
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    November 3, 2026
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    October 29, 2026
    Technology
    SIR विवाद: चुनाव आयोग पर फिर सियासी घमासान, NDA के 3 सहयोगियों ने भी मांगा स्पष्टीकरण; SIR को लेकर बढ़ी हलचल
    September 26, 2026
    Video: कोरबा में सड़कें जाम…..करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग वीरान, डिप्टी CM के लोकार्पण के दो महीने बाद भी सिस्टम का ये कैसा इंतजाम !
    September 22, 2026
    Categories

    Gadget

    Mobile

    Travel

    Follow Us in Our Social Media