citybulletin.in
November 3, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
citybulletin.in
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
2M
420K
City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
Newsकोरबाछत्तीसगढ़

CG: मिनीमाता बांगो जलाशय 92 प्रतिशत से ज्यादा भरा, कभी भी खुल सकते हैं बांध के गेट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

City Bulletin
August 15, 2026 2 Mins Read
101 Views

कोरबा 15 अगस्त 2026। कोरबा सहित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो जलाशय में जलभराव 92.48 फीसदी तक पहुंच गया है। जलाशय में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जरूरत पड़ने पर किसी भी समय बांध के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने हसदेव नदी के किनारे और संभावित बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समय पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

हसदेव बांगो बांध के कार्यपालन अभियंता एसके भारती के मुताबिक शुक्रवार रात 7.45 बजे तक बांगो जलाशय में जलभराव 92.48 प्रतिशत दर्ज किया गया। बारिश और पानी की आवक को देखते हुए जलाशय के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग ने हसदेव नदी के किनारे और संभावित बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि बाढ़ क्षेत्र में मौजूद चल-अचल संपत्तियों को सुरक्षित स्थान पर हटा लिया जाए। इसके अलावा बाढ़ क्षेत्र में मौजूद खनिज खदानों, औद्योगिक इकाइयों और संस्थानों को भी अपनी मशीनरी और अन्य संसाधनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जल संसाधन विभाग ने बांगो, चर्रा, पोड़ी उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलियारीपारा, जूनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोड़ा, हथमार, झोरा और सिरकीकला समेत कई गांवों में बाढ़ की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है। इन गांवों में बाढ़ की चेतावनी की मुनादी कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

अचानक बाढ़ की स्थिति में विभाग ने दी चेतावनी

जल संसाधन विभाग ने साफ किया है कि वर्षाकाल में आवश्यकता पड़ने पर मिनीमाता बांगो बांध से हसदेव नदी में कभी भी पानी प्रवाहित किया जा सकता है। विभाग ने बाढ़ क्षेत्र में मौजूद लोगों और संस्थानों से सावधानी बरतने की अपील की है। फिलहाल जलाशय में पानी की बढ़ती आवक ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में आने वाले घंटों में जलस्तर और आवक की स्थिति के आधार पर बांध के गेट खोलने का फैसला लिया जा सकता है।

Share Article

Follow Me Written By

City Bulletin

Other Articles

Previous

जिला स्वास्थ्य विभाग के सशक्त प्रयासों से जिले में टीबी नियंत्रण में मिल रही बड़ी सफलता 

Next

मिनीमाता बांगो जलाशय के 3 गेट खुले, 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

Next
August 15, 2026

मिनीमाता बांगो जलाशय के 3 गेट खुले, 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

Previous
August 14, 2026

जिला स्वास्थ्य विभाग के सशक्त प्रयासों से जिले में टीबी नियंत्रण में मिल रही बड़ी सफलता 

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Posts

    Fitness
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    City Bulletin
    November 3, 2026
    News
    ASP -DSP ट्रांसफर: राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, रामगोपाल करियारे कोरबा पहुंचे, नीतीश कुमार ठाकुर बेमेतरा गए, देखिए लिस्ट…
    City Bulletin
    October 31, 2026
    Fitness
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    City Bulletin
    October 29, 2026
    Agriculture
    खबर का असर: कचरे के ऊपर स्वच्छता दीदियों को बैठाकर ले जाने पर निगम सख्त, DSPM के मुख्य अभियंता को नोटिस
    City Bulletin
    October 28, 2026
    citybulletin.in

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus.

    © 2022

    Contact Us
    Business
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    November 3, 2026
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    October 29, 2026
    Technology
    SIR विवाद: चुनाव आयोग पर फिर सियासी घमासान, NDA के 3 सहयोगियों ने भी मांगा स्पष्टीकरण; SIR को लेकर बढ़ी हलचल
    September 26, 2026
    Video: कोरबा में सड़कें जाम…..करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग वीरान, डिप्टी CM के लोकार्पण के दो महीने बाद भी सिस्टम का ये कैसा इंतजाम !
    September 22, 2026
    Categories

    Gadget

    Mobile

    Travel

    Follow Us in Our Social Media