citybulletin.in
November 3, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
citybulletin.in
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
2M
420K
City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
NewsTech Newsकोरबाछत्तीसगढ़शिक्षा

CG BREAKING: कोरबा में फिर सड़क पर उतरे एकलव्य विद्यालय के छात्र, चक्काजाम से मचा हड़कंप; प्रिंसिपल और अधीक्षक को हटाने की मांग पर अड़े छात्र

City Bulletin
August 13, 2026 3 Mins Read
79 Views

कोरबा 13 अगस्त 2026। कोरबा जिले के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों का आंदोलन एक बार फिर सड़क पर पहुंच गया है। अपनी मांगों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर उतर आए और छुरी पंचायत के सामने चक्काजाम कर दिया। एक महीने के भीतर छात्रों का यह दूसरा बड़ा सड़क आंदोलन है। इससे पहले भी छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर चुके हैं। चक्काजाम के कारण मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे धरने से नहीं हटेंगे।

गौरतलब है कि छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में व्याप्त समस्या और प्रिंसिपल व अधीक्षिका को हटाने की मांग को लेकर छात्र लगातार उग्र बने हुए है। इससे पहले छात्रों ने विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे कटघोरा विधायक की गाड़ी के सामने बैठकर अपनी मांगो को रखा था। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा पूरे मामले की जांच की गयी। इसी बीच छात्रों ने एक बार फिर सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया है। इसके बाद भी जब समाधान नहीं हुआ तो छात्रों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया था। अब एक बार फिर बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई छोड़कर आंदोलन के लिए मुख्य मार्ग पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि कई बार शिकायत और आंदोलन के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सहायक आयुक्त, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और थाना प्रभारी समेत अधिकारी छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि छात्रों को सड़क से हटाकर बातचीत के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए। आंदोलन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांग एकलव्य विद्यालय के प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को तत्काल हटाने की है। छात्रों ने प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि स्कूल और छात्रावास में उन्हें मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी परेशानी है। उनका आरोप है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

क्या स्कूल की गुटबाजी बन रही आंदोलन की वजह?इस पूरे मामले में अब एक और गंभीर पहलू सामने आ रहा है। एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों के बीच कथित गुटबाजी और आपसी खींचतान के कारण छात्रों के बीच भी गुटबाजी को हवा मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पिछले आंदोलन के दौरान भी छात्रों ने कथित तौर पर प्रिंसिपल को कमरे में बंद करने के बाद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया था। लगातार हो रहे आंदोलनों ने स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासन के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सहायक आयुक्त की जांच रिपोर्ट तैयार होने की चर्चासूत्रों के मुताबिक पिछले आंदोलन और छात्रों की शिकायतों को लेकर सहायक आयुक्त स्तर पर जांच की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट तैयार किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अब इस रिपोर्ट में क्या निष्कर्ष सामने आए हैं और जिम्मेदारी किसकी तय होती है, इस पर सबकी नजर है। हालांकि जांच रिपोर्ट पर अंतिम कार्रवाई जनजातीय कार्य मंत्रालय से की जायेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली जनजातीय कार्य मंत्रालय में रिपोर्ट भेजे जाने के बाद जल्द ही इस पूरे प्रकरण में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 

 

Share Article

Follow Me Written By

City Bulletin

Other Articles

Previous

गौतम अदाणी को अमेरिकी अदालत से बड़ी राहत: धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी का मामला खारिज

Next

CG BREAKING: राजनांदगांव में ED की ताबड़तोड़ रेड, 3 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हड़कंप

Next
August 13, 2026

CG BREAKING: राजनांदगांव में ED की ताबड़तोड़ रेड, 3 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हड़कंप

Previous
August 12, 2026

गौतम अदाणी को अमेरिकी अदालत से बड़ी राहत: धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी का मामला खारिज

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Posts

    Fitness
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    City Bulletin
    November 3, 2026
    News
    ASP -DSP ट्रांसफर: राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, रामगोपाल करियारे कोरबा पहुंचे, नीतीश कुमार ठाकुर बेमेतरा गए, देखिए लिस्ट…
    City Bulletin
    October 31, 2026
    Fitness
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    City Bulletin
    October 29, 2026
    Agriculture
    खबर का असर: कचरे के ऊपर स्वच्छता दीदियों को बैठाकर ले जाने पर निगम सख्त, DSPM के मुख्य अभियंता को नोटिस
    City Bulletin
    October 28, 2026
    citybulletin.in

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus.

    © 2022

    Contact Us
    Business
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    November 3, 2026
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    October 29, 2026
    Technology
    SIR विवाद: चुनाव आयोग पर फिर सियासी घमासान, NDA के 3 सहयोगियों ने भी मांगा स्पष्टीकरण; SIR को लेकर बढ़ी हलचल
    September 26, 2026
    Video: कोरबा में सड़कें जाम…..करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग वीरान, डिप्टी CM के लोकार्पण के दो महीने बाद भी सिस्टम का ये कैसा इंतजाम !
    September 22, 2026
    Categories

    Gadget

    Mobile

    Travel

    Follow Us in Our Social Media