citybulletin.in
November 3, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
citybulletin.in
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
2M
420K
City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
Newsकोरबाखास खबरछत्तीसगढ़राजनीति

दो करोड़ की सड़क महीनेभर में उखड़ी! महापौर के वार्ड में कांग्रेस का प्रदर्शन,राताखार में सीसी रोड की गुणवत्ता, नाली निर्माण और सड़क की चौड़ाई पर उठाए सवाल; ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को काम देने का आरोप, जांच की मांग

City Bulletin
October 9, 2026 2 Mins Read
34 Views

कोरबा :- नगर निगम के महापौर संजू देवी राजपूत के वार्ड राताखार में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं, नाली का निर्माण नहीं होने और सड़क की चौड़ाई कम किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता महापौर के आवास के सामने पहुंचे और सड़क पर झाड़ू लगाकर निर्माण कार्यों के प्रति नाराजगी जताई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने आरोप लगाया कि राताखार में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बन रही सीसी रोड का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। उनके मुताबिक, सड़क बनने के एक महीने के भीतर ही गिट्टियां बाहर निकलने लगी हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क कहीं ऊंची तो कहीं नीची बनाई जा रही है, जिससे गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों के पालन पर संदेह पैदा हो रहा है।

ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को काम देने का आरोप

मुकेश राठौर ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने ऐसे ठेकेदार को राताखार में निर्माण कार्य सौंपा है, जिसे ब्लैकलिस्टेड बताया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ठेकेदार की स्थिति ऐसी है, तो उसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कैसे सौंपा गया? कांग्रेस ने इस मामले में ठेकेदार की पात्रता, कार्यादेश और निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

नाली के बिना सड़क, चौड़ाई भी कम करने का आरोप

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सड़क निर्माण के साथ आवश्यक नाली का काम नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा सड़क की चौड़ाई भी कम किए जाने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस ने कहा कि सड़क और नाली का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान जलनिकासी की समस्या न हो और सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्यों में कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नगर निगम से जवाब मांगा। जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़क की गुणवत्ता, निर्माण की वास्तविक लागत, निर्धारित चौड़ाई और नाली निर्माण की स्थिति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Share Article

Follow Me Written By

City Bulletin

Other Articles

Previous

एसईसीएल द्वारा किए जा रहे जमीन अधिग्रहण को लेकर उद्योग मंत्री का बड़ा बयान! SECL का रवैया ही खराब है। 

Next

नालियां जाम कचरे के ढेर और बदबू से बेहाल मुड़ापार, सफाई व्यवस्था की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, श्रमदान कर स्वयं साफ की नालियां

Next
October 10, 2026

नालियां जाम कचरे के ढेर और बदबू से बेहाल मुड़ापार, सफाई व्यवस्था की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, श्रमदान कर स्वयं साफ की नालियां

Previous
October 7, 2026

एसईसीएल द्वारा किए जा रहे जमीन अधिग्रहण को लेकर उद्योग मंत्री का बड़ा बयान! SECL का रवैया ही खराब है। 

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Posts

    Fitness
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    City Bulletin
    November 3, 2026
    News
    ASP -DSP ट्रांसफर: राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, रामगोपाल करियारे कोरबा पहुंचे, नीतीश कुमार ठाकुर बेमेतरा गए, देखिए लिस्ट…
    City Bulletin
    October 31, 2026
    Fitness
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    City Bulletin
    October 29, 2026
    Agriculture
    खबर का असर: कचरे के ऊपर स्वच्छता दीदियों को बैठाकर ले जाने पर निगम सख्त, DSPM के मुख्य अभियंता को नोटिस
    City Bulletin
    October 28, 2026
    citybulletin.in

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus.

    © 2022

    Contact Us
    Business
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    November 3, 2026
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    October 29, 2026
    Technology
    SIR विवाद: चुनाव आयोग पर फिर सियासी घमासान, NDA के 3 सहयोगियों ने भी मांगा स्पष्टीकरण; SIR को लेकर बढ़ी हलचल
    September 26, 2026
    Video: कोरबा में सड़कें जाम…..करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग वीरान, डिप्टी CM के लोकार्पण के दो महीने बाद भी सिस्टम का ये कैसा इंतजाम !
    September 22, 2026
    Categories

    Gadget

    Mobile

    Travel

    Follow Us in Our Social Media