citybulletin.in
November 3, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
citybulletin.in
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
2M
420K
City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
NewsTravelकोरबाछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में युवकों का रेस्क्यू, 15 घंटे मौत से लड़ी जंग, तेज पानी के बीच चट्टान पर बिताई रात

City Bulletin
August 25, 2026 3 Mins Read
103 Views

कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल से तीन युवकों का सफल रेस्क्यू किया गया.ये युवक नदी के बीच में फंस गए थे.

कोरबा : देवपहरी वाटरफॉल में फंसे तीन युवकों का रेस्क्यू कर लिया गया है. आपको बता दें कि देवपहरी वाटरफॉल की बारिश में खूबसूरती देखते ही बनती है.इसलिए हर साल यहां मानसून में काफी पर्यटक आते हैं. सोमवार शाम को भी तीन युवक वाटरफॉल घूमने आए थे.तीन नदी के बीच में बने पत्थर की उथले चट्टान पर बैठे थे.लेकिन अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया.जिसके बाद ये तीनों उसी चट्टान में फंस गए. रात भर तीनों युवक उसी चट्टान में बैठे रहे.मंगलवार सुबह तीनों युवकों का रेस्क्यू किया गया. 15 घंटे बार एसडीआरएफ की टीम ने तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला.

तीन दोस्त नदी के बीच में फंसे

 

 

आपको बता दें कि देवपहरी में पिकनिक मनाने के लिए घनश्याम महंत, हिमेश सारथी और धनेश्वर सारथी गए हुए थे. सभी लेमरू के समीप श्यांग और गुरमा गांव के निवासी हैं.तीनों नदी के बीच बने चट्टान में बैठकर जलप्रपात का नजारा ले रहे थे.इसी दौरान पानी का स्तर बढ़ने लगा.देखते ही देखते चट्टान की दोनों से पानी तेज गति से बहने लगा.इस वजह से तीनों नदी के किनारे नहीं आ सके.फंसने के बाद इन लोगों ने अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी.

वोट और रस्सी की मदद से रेस्क्यू

वनांचल थाना लेमरु के प्रभारी टीआई लोकनाथ यादव ने बताया कि सोमवार शाम को देवपहरी में तीन युवक फंस गए थे.सभी पिकनिक मनाने आए थे और पानी का प्रवाह तेज होने की वजह से फंस गए. युवकों ने खुद ही फोन कर इसकी जानकारी दी, कंट्रोल रूम और सभी लोगों को जानकारी दी गई. सूचना मिलने पर हम टीम के साथ शाम को मौके पर पहुंचे. इसके बाद एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई. एसडीआरएफ भी देवपहरी पहुंची, बचाव दल के सदस्य रात में ही रेस्क्यू करना चाह रहे थे. लेकिन पानी का बहाव अत्यधिक तेज था, अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा.

टीम ने युवकों को रात भर गुंबज में ही रहने की हिदायत दी. रात भर युवक नदी के बीच में ही तेज बहाव के बीच फंसे हुए थे. जिसके बाद सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया गया. सुबह 9 से 10 बजे के बीच उन्हें रस्सी बांधकर बोट के जरिए नदी से बाहर निकाला गया. अभी तीनों युवक सकुशल बाहर आ चुके हैं – लोकनाथ यादव,प्रभारी टीआई,लेमरु थाना

पर्यटन स्थल पर नहीं है सुरक्षा के इंतजाम

मानसून के मौसम में वन विभाग से लेकर स्थानीय प्रशासन लोगों से तेज बहाव और खतरनाक स्थलों से दूर रहने की सूचना जारी करता है. लेकिन पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम मौजूद नहीं हैं. खास तौर पर युवा पर्यटन स्थलों पर जाकर एक्सप्लोर करने का जोखिम उठाते हैं. जलप्रपात और तेज बहाव वाले नदियों में वह पहुंच जाते हैं. एडवेंचर के चक्कर में वह ऐसे इलाकों में फंस जाते हैं और फिर अप्रिय घटनाएं सामने आती हैं. लाख हिदायत देने के बाद भी लोग खतरनाक स्थलों पर पहुंच रहे हैं, तो दूसरी तरफ इन स्थलों पर जाने से रोकने वाला भी कोई मौजूद नहीं है. सुरक्षा के इंतजाम मौजूद नहीं है.देवपहरी में पिछले वर्ष भी कुछ लोग इसी स्थान पर फंस गए थे. जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया था.

Share Article

Follow Me Written By

City Bulletin

Other Articles

Previous

सांसद रूप कुमारी चौधरी बनी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन की टीम में छत्तीसगढ़ भाजपा के दो चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदार

Next

कोरबा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 10 दिन में 61 आपराधिक प्रकरण दर्ज

Next
September 12, 2026

कोरबा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 10 दिन में 61 आपराधिक प्रकरण दर्ज

Previous
August 17, 2026

सांसद रूप कुमारी चौधरी बनी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन की टीम में छत्तीसगढ़ भाजपा के दो चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदार

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Posts

    Fitness
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    City Bulletin
    November 3, 2026
    News
    ASP -DSP ट्रांसफर: राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, रामगोपाल करियारे कोरबा पहुंचे, नीतीश कुमार ठाकुर बेमेतरा गए, देखिए लिस्ट…
    City Bulletin
    October 31, 2026
    Fitness
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    City Bulletin
    October 29, 2026
    Agriculture
    खबर का असर: कचरे के ऊपर स्वच्छता दीदियों को बैठाकर ले जाने पर निगम सख्त, DSPM के मुख्य अभियंता को नोटिस
    City Bulletin
    October 28, 2026
    citybulletin.in

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus.

    © 2022

    Contact Us
    Business
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    November 3, 2026
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    October 29, 2026
    Technology
    SIR विवाद: चुनाव आयोग पर फिर सियासी घमासान, NDA के 3 सहयोगियों ने भी मांगा स्पष्टीकरण; SIR को लेकर बढ़ी हलचल
    September 26, 2026
    Video: कोरबा में सड़कें जाम…..करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग वीरान, डिप्टी CM के लोकार्पण के दो महीने बाद भी सिस्टम का ये कैसा इंतजाम !
    September 22, 2026
    Categories

    Gadget

    Mobile

    Travel

    Follow Us in Our Social Media