citybulletin.in
November 3, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
citybulletin.in
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
2M
420K
City Bulletin

शहर की धड़कन, प्रदेश की आवाज़।

  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • कांटेक्ट
Newsकोरबाछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पार्षद नरेंद्र देवांगन के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण, भारत माता के जयघोष से गूंजा कोहड़िया

City Bulletin
August 17, 2026 3 Mins Read
79 Views

कोरबा | देश की आजादी के 80वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से लेकर जिला ऑटो संघ कोरबा तक आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं सामाजिकजन सहभागी बने।

पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, (न. नि.प्रकोष्ठ) नरेंद्र देवांगन के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर विधिवत राष्ट्रध्वज फहराया गया। जैसे ही आसमान में तिरंगा शान से लहराया, पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर नरेंद्र देवांगन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के साथ हमें संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का दायित्व भी मिला है।

उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिकों की सोच, संस्कार, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से तैयार होता है। शिक्षा, ईमानदारी, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाकर युवा भारत को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इन संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराकर सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। इनमें—

– स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चारपारा, कोहड़िया

– शासकीय प्राथमिक शाला, जोगियाडेरा (भवानी मंदिर)

– शासकीय प्राथमिक शाला, स्कूलपारा, नीचे मोहल्ला, कोहड़िया

– शासकीय प्राथमिक शाला, पिपरपारा, कोहड़िया

– रियल ग्रोथ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पीपरपारा, कोहड़िया

– जिला ऑटो संघ कोरबा, पुराना बस स्टैंड

इन सभी स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विशेषकर बच्चों और विद्यार्थियों के चेहरों पर नजर आया उत्साह, हाथों में लहराता तिरंगा और आंखों में देश के उज्ज्वल भविष्य के सपने पूरे आयोजन की भावनात्मक तस्वीर प्रस्तुत कर रहे थे।

नरेंद्र देवांगन ने कहा कि “जनसेवा, राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन ही सच्ची देशभक्ति है।” उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

अंत में ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ। कोहड़िया में स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन तिरंगे के प्रति सम्मान, वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की एक सशक्त एवं प्रेरणादायी तस्वीर बनकर सामने आया।

Share Article

Follow Me Written By

City Bulletin

Other Articles

Previous

CG BREKING: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खुले, 41,080 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज

Next

सांसद रूप कुमारी चौधरी बनी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन की टीम में छत्तीसगढ़ भाजपा के दो चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदार

Next
August 17, 2026

सांसद रूप कुमारी चौधरी बनी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन की टीम में छत्तीसगढ़ भाजपा के दो चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदार

Previous
August 16, 2026

CG BREKING: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खुले, 41,080 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Posts

    Fitness
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    City Bulletin
    November 3, 2026
    News
    ASP -DSP ट्रांसफर: राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, रामगोपाल करियारे कोरबा पहुंचे, नीतीश कुमार ठाकुर बेमेतरा गए, देखिए लिस्ट…
    City Bulletin
    October 31, 2026
    Fitness
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    City Bulletin
    October 29, 2026
    Agriculture
    खबर का असर: कचरे के ऊपर स्वच्छता दीदियों को बैठाकर ले जाने पर निगम सख्त, DSPM के मुख्य अभियंता को नोटिस
    City Bulletin
    October 28, 2026
    citybulletin.in

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus.

    © 2022

    Contact Us
    Business
    PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
    November 3, 2026
    कोरबा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक
    October 29, 2026
    Technology
    SIR विवाद: चुनाव आयोग पर फिर सियासी घमासान, NDA के 3 सहयोगियों ने भी मांगा स्पष्टीकरण; SIR को लेकर बढ़ी हलचल
    September 26, 2026
    Video: कोरबा में सड़कें जाम…..करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग वीरान, डिप्टी CM के लोकार्पण के दो महीने बाद भी सिस्टम का ये कैसा इंतजाम !
    September 22, 2026
    Categories

    Gadget

    Mobile

    Travel

    Follow Us in Our Social Media