कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध से पानी की निकासी लगातार जारी है। 16 अगस्त की शाम लगभग 4 बजे तक बांध के कुल 9 गेट खोले गए हैं। सभी गेटों की ओपनिंग को मिलाकर कुल 6.00 मीटर तक गेट खुले हुए हैं।

वर्तमान में बांध में पानी की आवक 16,700 क्यूसेक है, जबकि बांध के गेटों से 32,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। इस तरह बांध से कुल 41,080 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
वर्तमान में बांध का जल स्तर 358.60 मीटर है, जो कुल भराव क्षमता का लगभग 93.65 प्रतिशत है। पिछले 7 घंटे में बांध के जल स्तर में करीब 7 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि बांध का जल स्तर 358.32 मीटर (92 प्रतिशत) तक आने तक गेट खुले रहने की संभावना है। इसके बाद पानी की स्थिति को देखते हुए गेटों को बंद किए जाने की संभावना है। बांध में लगातार आ रहे पानी को जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से बाहर निकाला जाएगा।
प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि नदी, नाले, नहर और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास न जाएं तथा सावधानी बरतें।

No Comment! Be the first one.